साथ तेरे चलते चलते,
बीत गया एक साल ।
घुल मिल गए है ऐसे,
जैसे सुर और ताल ।
रूठने मनाने में ,
बीत गया एक साल।
लेकिन इस प्यार का,
कभी ना आया आकाल ।
ऐसे चोंकाने वाले उत्तर दक्षिण के मिलाप को ,
बीत गया एक साल ।
लेकिन खट्टी मीठी नोकझोक ,
तो चलती रहेंगी सालो साल ।
हमारे सात फेरो को ,
बीत गया एक साल ।
लेकिन सात जन्मो तक बने रहेंगे ,
हम एक दुसरे की ढाल ।
माँगती हु रबसे सिर्फ एक ही दुआ ,
सालो साल चलती रहे हमारी ये प्यार भरी दास्ताँ ।
